फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में फंसाकर मोटी रकम वसूलता है ये गिरोह, नाबालिग के परिजनों को देता है ऐसे ऑफर

Tue, 08 May 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
blackmail
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट का आरोप लगाने की कीमत 20 हजार, दुष्कर्म में फंसवाने के लिए मिलेंगे 15 हजार। मथुरा में जब एक नाबालिग के परिजनों के पास यह ऑफर पहुंचा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


मामला पुलिस के पास पहुंचा तो आगरा के एक गिरोह की बात सामने आई है। पुलिस कार्यालय पहुंची मां और बेटी ने आरोप लगाया है कि आगरा में ओमी नाम का शख्स एक गिरोह चला रहा है। 

ये गिरोह नाबालिग लड़कियों से पॉक्सो और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप धन्ना सेठों पर लगवाकर उनसे मोटी रकम वसूलता है। इस शख्स ने कई युवतियों और नाबालिग लड़कियों को शामिल कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शख्स के खिलाफ कई मामले दर्ज

आगरा के जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, उस पर बच्चों से भीख मंगवाने का भी गंभीर आरोप है। उसके खिलाफ  गोवर्धन, कोतवाली, कोसी, थाना हाईवे में मामले दर्ज हैं। 

इस संबंध में एसपी क्राइम राजेश सोनकर ने बताया मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें