फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एससी-एसटी एक्ट में फंसे आगरा के डीआईओएस, थाना नाई की मंडी में दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 18 May 2024 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के डीआईओएस एससी-एसटी एक्ट के मामले में फंस गए हैं। उनके खिलाफ थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया गया है कि डीआईओएस पर  विमला देवी इंटर कॉलेज के शिक्षक से अभद्रता का आरोप है। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) दिनेश कुमार के खिलाफ थाना नाई की मंडी में एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विमला देवी इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक मनोज कुमार की तरफ से मुकदमा लिखवाया गया है। शिक्षक ने दुव्यवहार, गाली-गलौज और नौकरी से निकलवाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। डीआईओएस पर थाना नाई की मंडी में पहले से एक मुकदमा दर्ज चल रहा है।
विज्ञापन


नियुक्ति प्रकरण के बाद डीआईओएस के लिए एक और नई परेशानी खड़ी हो गई है। विमला देवी इंटर कॉलेज गढ़ी रामी के सहायक अध्यापक मनोज कुमार ने अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एससी/ एसटी) की अदालत में याचिका दी थी। न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिक्षक मनोज कुमार का कहना है कि 10 जनवरी 24 को शाम करीब 7.15 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक से मोबाइल पर दो माह का वेतन जारी करने के लिए बात की थी। डीआईओएस दिनेश कुमार ने गलियां देने के साथ नौकरी खा जाने की धमकी भी दी। थाना नाई की मंडी में डीआईओएस के खिलाफ पहले भी एक मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना चल रही है।
विज्ञापन


डीआईओएस दिनेश कुमार का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। शिक्षक दबाव बनाकर गलत तरीके से वेतन जारी करवाना चाहता है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि साक्ष्य संकलित करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें