फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस क्रिकेटर को मिली यूपी अंडर-19 टीम की कमान, 21 गेंदों में लगा चुके हैं शतक

Tue, 22 Jan 2019 03:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ध्रुव जुरैल
विज्ञापन
ताजनगरी के ध्रुव जुरैल को अंडर-19 कूच विहार ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ कप्तानी करने का अवसर मिला। उन्हें कूच विहार ट्रॉफी अंडर-19 में उत्तर प्रदेश की कप्तानी मिली है। सोमवार को मेरठ के विक्टोरिया पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच हुए मैच में ध्रुव जुरैल ने कप्तानी की। 
विज्ञापन


सीधे हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल इस सीरीज में अपने आठवें मैच में कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले सीजन में खेले गए सात मैचों की दस पारियों में 583 रन बनाए। तीन बार नाबाद रहे। तीन शतक भी लगाए। इस सीजन का उनका सर्वाधिक स्कोर छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 152 रनों का रहा। 

किक्रेटर ध्रुव जुरैल आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 2014 से 2018 तक यूपी की विभिन्न वर्गों की टीमों में अपना स्थान बना चुके हैं। वर्ष 2014 में पूरे देश की स्कूली टीमों के मध्य खेले गए मैचों में ध्रुव ने छह मैचों में 600 से अधिक रन बनाकर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विजय मर्चेंट ट्रॉफी भी खेल चुके हैं ध्रुव

इस सीरीज में उन्होंने चार शतक और दो अर्ध शतक लगाए थे। पिछले साल ही ध्रुव ने हिंदुस्तान कॉलेज में आयोजित हुई दिल्ली, आगरा और मध्य प्रदेश के बीच हुई टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के एक मैच में 21 गेंदों में 100 रन बनाए थे। वह वर्ष 2015-16 में यूपी की ओर से अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। 

वर्ष 2014-15 में यूपी की अंडर-14 टीम के सदस्य रहे। इस सिरीज के फाइनल मैच में उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ शतक लगाते हुए 137 रनों की शानदार पारी खेली थी। तीन मैचों में उनके नाम विकेटकीपर के रूप में दस कैच और स्टंप भी रहे थे। ध्रुव वर्ष 2014 में अंडर-17 स्कूल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप टी-20 में बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड जीत चुके हैं। 

स्प्रिंगल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाले ध्रुव के कोच परवेंद्र यादव का कहना है कि संयमित बल्लेबाजी के साथ ही स्थितियों के हिसाब से फैसला लेने की क्षमता के कारण ध्रुव को यूपी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली। आगरा आने पर लीडर्स आगरा ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें