फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के बागी विधायक का पोल खोल सम्मेलन, बोले- अखिलेश ने माया को मान लिया पीएम

Tue, 22 Jan 2019 03:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के बागी विधायक हरिओम यादव ने मंगलवार को 'पोल खोल सम्मेलन' कर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सपा महासचिव पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के अपमान का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


विधायक ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। सपा विधायक ने कहा कि असली समाजवादी नेताजी मुलायम सिंह यादव हैं। अखिलेश ने बसपा से गठबंधन कर समाजवाद को खत्म कर दिया है। समाजवादी चाहते हैं कि मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया जाए, लेकिन अखिलेश ने गठबंधन कर मायावती को प्रधानमंत्री मान लिया है। 

शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित सपा विधायक के पोल खोल सम्मेलन में हजारों की भीड़ मौजूद थी। मंच पर सपा से नाराज नेताओं का जमावड़ा था। शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा के नेता भी मंच पर थे। 
विज्ञापन

पिता-पुत्र पर लगाए आरोप

पोल खोल सम्मेलन में सपा विधायक व समर्थक - फोटो : अमर उजाला
मंच से विधायक ने कहा कि सपा सरकार में जिले में आई योजनाओं में जमकर कमीशनखोरी हुई है। सांसद कुछ जानते नहीं हैं, पांच साल में मात्र एक बार संसद में एक सवाल किया। पिता-पुत्र ने मिलकर फिरोजाबाद की जनता का अपमान किया। 

उन्होंने सवाल किया कि टूटे स्कूटर से चलने वाले प्रोफेसर बताएं कि इतनी जल्दी कैसे अरबपति हो गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता अपमान का बदला लेगी। सपा की सरकार में उनके और छोटू के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज थे। 

सपा विधायक ने कहा कि फिरोजाबाद की माटी का सम्मान हम पूरे प्रदेश में बढ़ाएंगे। विधायक ने रजौराकांड का हवाला देते हुए कहा कि 15 हजार के इनामी अपराधी के प्रोफेसर ने आलू खुदवाए थे। कर्खे के यादवों के साथ धोखा किया है। 
विज्ञापन

अखिलेश पर निशाना

पोल खोल सम्मेलन में हजारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हरिओम यादव ने खुद को जेल जाने को प्रोफेसर की देन बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी को समाजवादी प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं, लेकिन अखिलेश ने बसपा नेता को प्रधानमंत्री मान लिया है। यह जनता के साथ धोखा है।
  
रैली में जिले की जनता का हुजूम देख कर विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू और पूर्व विधायक अजीम भाई गदगद हो गए। जब छोटू संबोधन कर रहे थे, तब विधायक भावुक हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें