फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 6.34 लाख की लूट, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Wed, 14 Feb 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
विज्ञापन
मौके पर पहुंची एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने संगम फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों से मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे 6.34 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। कर्मचारी कैश लेकर पंप स्वामी के घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


काली बाइक पर आए तीन बदमाशों ने फायर कर उन्हें खौफजदा किया और पैर मारकर उनकी बाइक गिरा दी। इसके बाद कैश लूटकर भाग निकले। बाद में पहुंची पुलिस ने उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

आगरा-जयपुर हाईवे पर रसूलपुर के पास स्थित संगम फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी सतीश पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी कस्बे की हनुमान गली और दीपू पुत्र मदनलाल निवासी मंडीगुड़ के साथ काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने वारदात की। 
विज्ञापन

दोनों कर्मचारी पेट्रोल पंप से छह लाख 34 हजार रुपये बैग में रखकर कस्बे में पंप स्वामी राजवीर सिंह के घर जा रहे थे। वे पेट्रोल पंप से कुछ ही दूर चले थे कि तेहरा मोरी बांध के निकट पीछे से आये हथियार बंद बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया।

साथ ही चलती बाइक को पैर मारकर गिरा दिया। दोनों के गिरते ही बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने कैश से भरा बैग लूट लिया और तीनों भाग निकले। 

बाद में पहुंची पुलिस ने आस पास चेकिंग कराई। बैरियर लगाकर वाहनों में तलाशी ली गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। एसएसपी अमित पाठक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई

एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। इनमें एक टीम थाना पुलिस की है। दूसरी अधिकारियों की। तीसरी क्राइम ब्रांच की। हुलिये के आधार पर बदमाशों का पता लगाने का  प्रयास किया जा रहा है।

वारदात करने वाले बाइकर्स गैंग का खौफ पूरे जिले में है। बदमाश काली और सफेद रंग की बाइक पर चलते हैं। रफ्तार भी तेज होती है। पहले चेन और मोबाइल लूटते थे, अब बड़े हाथ मारने लगे हैं। फतेहपुर सीकरी में पहले भी घटना हो चुकी हैं।

बाइकर्स गैंग के बदमाश सरार्फ और पेट्रोल पंप कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। सबसे ज्यादा वारदात इनके साथ ही की हैं। सराफों से सोने और चांदी के गहने लूटे जा रहे हैं। पंप का कैश लूट जा रहा है। शाम के समय ज्यादा वारदात होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें