फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की फीस के इतने रुपये जेबकतरे ने उड़ाए, CCTV में कैद

Tue, 13 Feb 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रसोई गैस सप्लाई करने वाले ताजगंज निवासी जनक सिंह की जेब खंदारी फ्लाईओवर पर ऑटो के अंदर काट ली गई। जेब कतरे 75000 रुपये पार कर ले गए। जनक सिंह बेटी की कोचिंग की फीस जमा करने के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


जेब कटने के बाद जैसे ही उन्हें पता चला तो चारों ओर देखा। जेब कतरे बाइक पर सवार होकर भाग रहे थे। उन्होंने पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाए।

घटना सोमवार दोपहर को हुई। अगले दिन मंगलवार को वह फिर से भगवान टाकीज पहुंचे। यहां पर वे जेब कतरे उन्हें बाइक पर नजर आ गए। उन्हें देखते ही भागने लगे। इस बार भी हाथ नहीं आए। 

लेकिन वे थाना के पास ही खड़े थे। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें नजर आ गए। उन्होंने पुलिस को फुटेज भी मुहैया करा दी है।

जनक सिंह ने बताया कि खंदारी पर एक कोचिंग सेंटर में उनकी बेटी आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसकी फीस जमा करने के लिए जा रहे थे। भगवान टॉकीज पर ऑटो में बैठे थे। 

खंदारी पर एक युवक उतरा। वही जेब कतरा था। जैसे ही उन्होंने अपनी जेब पर हाथ मारा, उसमें से रुपये गायब थे। उन्होंने पहले खंदारी चौकी पुलिस को सूचना दी। 

इसके बाद न्यू आगरा थाना पुलिस को बताया। दो दिन में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई। पुलिस को फुटेज भी दे दिए। इसके बावजूद जेब कतरे पकड़े नहीं गए।
विज्ञापन

थाने के सामने ही होती है जेबतराशी

भगवान टाकीज के पास ही न्यू आगरा थाना है। हैरानी की बात यह है कि जेब कतरे दिन भर थाने के पास ही खड़े रहते हैं। यहीं से बस और आटो में सवार होते हैं। 

भगवान टाकीज से हरीपर्वत पर बसों में जेब तराशी की घटनाएं काफी होती हैं। खंदारी की ओर ऑटो में जेब तराशी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें