लापरवाही पड़ेगी भारी
ऑपरेशन पहचान के तहत जोन के जिलों में सत्यापन का अभियान चल रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि अपराधी सक्रिय हैं या नहीं, घर पर रह रहे हैं या कहीं और, परिवार में कौन-कौन लोग हैं, कितनी बार जेल गए हैं, एडीजी ने बताया कि इस सत्यापन कार्य को पहचान एप के माध्यम से सिपाही से लेकर अधिकारी तक देख सकेंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही मिलने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नक्शा बनाने पहुंची पुलिस
शनिवार को हुई डकैती के बाद सोना लूटकर भागते बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ एत्मादपुर में खंदौली मार्ग पर हुई थी। मेडिकल स्टोर में बदमाश घुस गए थे। पुलिस ने बदमाशों के फायरिंग करने पर जवाब में गोलियां चलाई थीं। इसमें बदमाशों को गोली लगी थी। मंगलवार को थाना कमला नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान मेडिकल स्टोर के आसपास दुकान चलाने वालों के बयान दर्ज किए। इस दौरान घटनास्थल का नक्शा भी तैयार किया गया।