फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा बवाल: पथराव, आगजनी और फायरिंग...दर्ज नहीं किया मुकदमा; नौ शांतिभंग में गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में तीसरे चरण के मतदान से पहले टीला गोकुलपुरा जमकर बवाल हुआ। इस मामले में पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है, बल्कि नौ लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर मामला रफा-दफा कर दिया। 
 
विज्ञापन
पथराव के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के टीला गोकुलपुरा में पथराव, आगजनी और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई है। मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस को तहरीर नहीं मिली। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। हालांकि पुलिस ने शांतिभंग में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष लोहामंडी का कहना है कि पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

टीला गोकुलपुरा में बृहस्पतिवार शाम को पानी की टंकी पर हाथ-पैर धो रहे वाल्मीकि समाज के बच्चों को पीट दिया गया था। आरोप लगाया कि पार्षद पति राजेश प्रजापति के भाई वीरेंद्र प्रजापति ने बच्चों के साथ गालीगलौज और मारपीट की।
घटना की शिकायत करने पहुंचे सफाई मजदूर संघ का जिलाध्यक्ष भुल्ले नरवार और उनके बेटे बल्लू सहित अन्य लोगों में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों समाज के लोगों ने पथराव किया था। वीरेंद्र प्रजापति की दुकान में आगजनी की गई थी। फायरिंग में घर की छत पर खड़ी लक्ष्मी प्रजापति भी घायल हो गई थी। पुलिस ने देर रात दबिश देकर 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि जिन लोगों में विवाद हुआ था, उन लोगों ने आपस में बैठकर पंचायत कर समझौता कर लिया। थाना में तहरीर देने कोई नहीं आया। समझौते की जानकारी पुलिस को दी गई।
नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें संतोष रानू, शिवा, शिवम, साजन, राहुल प्रजापति, मुकेश, करन और आशीष हैं। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। तहरीर भले ही कोई देने नहीं आया। मगर, अब पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पथराव के वीडियो मिले
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को घरों में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही थे। पुरुष घर से भाग गए थे। लोगों को डर था कि बवाल के मामले में पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। तनाव को देखते हुए पीएसी भी तीन जगह पर तैनात की गई है। पुलिस को पथराव के वीडियो भी मिले हैं। इनकी मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें