फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 236 नए मरीज मिले, 531 ठीक हुए, अब इतनी रह गई सक्रिय मरीजों की संख्या

Wed, 26 Jan 2022 12:05 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग ने घर का सर्वे शुरू किया है। लोगों को खांसी-जुकाम और बुखार की दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की तीसरी लहर में मंगलवार को 236 नए संक्रमित मिले हैं। 4977 लोगों की जांच की गई थी। जिले में अब 2198 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। इनके अलावा 531 संक्रमितों ने सात दिन का होम आईसोलेशन पूरा किया है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ घोषित किया है। जिला प्रशासन के मुताबिक 459 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है। कुल 34470 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 31813 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन

37,862 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
509 बूथों पर मंगलवार को 37,862 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इनमें 15,733 लोगों को टीके का पहला डोज लगाया गया। इसमें 15 से 18 साल की उम्र के 7,570 किशोर-किशोरी इनमें शामिल रहे। 19,379 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगा है। स्वास्थ्य-फ्रंटलाइन कर्मचारी और 60 साल से अधिक उम्र के 2,750 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि जिन लोगों को टीका नहीं लगा है, वह बूथों पर जाकर मौके पर पंजीकरण कराते हुए टीका लगवा सकते हैं।
 
विज्ञापन

480 लोगों को बुखार, 320 जुकाम-खांसी से पीड़ित मिले
स्वास्थ्य विभाग की 1549 टीमों ने शहर-गांवों में 1,78,418 घरों का सर्वे किया। इसमें 492 लोग बुखार के मिले। 523 लोगों को जुकाम-खांसी, गले में खराश की परेशानी मिली। 1,039 घरों में मेडिकल किट वितरित की गई। 
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वे के दूसरे दिन के 24 सांस रोगी मिले। 2,193 गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका नहीं लगा था। दो साल तक के 4,404 बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं हुआ था। इन सभी की सूची बनाकर सीएचसी प्रभारियों को दी गई है, जो इनको टीका लगवाएंगे। घरों के बाहर कोविड हेल्पलाइन नंबर समेत अन्य जानकारी का स्टीकर भी चस्पा किया है। 29 जनवरी तक यह विशेष अभियान चलेगा।

इन बिंदुओं पर कर रहे हैं सर्वे:
- परिवार में किसी को बुखार-खांसी और जुकाम तो नहीं है।
- 18 साल से अधिक उम्र के कितने लोगों को टीका नहीं लगा। 
- गर्भवती महिला, शिशुओं का नियमित टीकाकरण हुआ कि नहीं।
- टीका नहीं लगवाया तो क्या वजह है, क्यों नहीं लगवा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें