फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सूची: कासगंज में इन चेहरों पर लगाया पार्टी ने दांव, अमांपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य को टिकट

Wed, 26 Jan 2022 12:04 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज़ एजेंसी, कासगंज

सार

भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी ,पटियाली से ममतेश शाक्य अमापुर से हरिओम वर्मा को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन
कासगंज: भाजपा के उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में लंबी प्रतीक्षा के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पटियाली विधानसभा क्षेत्र एवं अमापुर विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पटियाली विधानसभा सीट से विधायक ममतेश शाक्य पर भरोसा जताते हुए फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं अमांपुर विधानसभा सीट से नए प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी ममतेश शाक्य एवं हरि ओम वर्मा के समर्थकों में हर्ष का आलम है। मंगलवार की देर रात्रि भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह सूची जारी की गई। विधायक ममतेश शाक्य पहले दो बार बहुजन समाज पार्टी से भी विधायक रह चुके हैं। अब भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें दूसरी बार प्रत्याशी बनाया है। अमांपुर विधानसभा सीट पर जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। इन्हें पहला मौका मिला है। अमांपुर की सीट पर कई लोगों की बड़ी दावेदारी थी। इस दावेदारी में पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व विधायक ओमकार सिंह के परिवार के लोग टिकट की दावेदारी में जुटे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें