फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दवा तस्कर पंकज गुप्ता के बाद पुलिस को अनिल सिंधी की तलाश

Wed, 17 Feb 2021 04:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा: जयपुरिया गैंग का सरगना पंकज गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में नशे की दवाओं के तस्कर पंकज गुप्ता के जेल जाने के बाद पुलिस को अब उसके साथी अनिल सिंधी की तलाश है। वह जयपुरिया गैंग के लिए कानपुर से दवा लेकर आता है। कानपुर में नशे की दवाओं के सौदागर से उसके पुराने संबंध हैं। दवाओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए उसके खुद के गुर्गे भी हैं। उसकी पत्नी मन्नत भी तस्करी में उसकी मदद करती थी, वह जेल जा चुकी है।

विज्ञापन


पंकज ने सोमवार को जेल जाने से पहले पुलिस को अनिल सिंधी और हरप्रीत के नाम बताए थे। अनिल सिंधी आगरा के ही काला महल का है। हरजीत कानपुर का है। दोनों दो साल से पंकज के लिए काम कर रहे हैं। पंकज फव्वारा के दवा मार्केट में भी नशे की दवाओं की सप्लाई करता था। 
संबंधित खबर- आगरा: नौ राज्यों में तस्करी करने वाले जयपुरिया गैंग का सरगना गिरफ्तार, नशे की दवाओं की खेप मिली
विज्ञापन


वहां भी दवा लेकर अनिल जाता था। ऐसे में आशंका है कि पंकज के जाने के बाद भी दवाओं की सप्लाई वह जारी रख सकता है। इसलिए पुलिस उसकी तलाश में लगी है। उसके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी जा रही है पर वह हाथ नहीं आ रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

दवाओं के तस्कर
1. प्रमोद बोड्डा : जयपुर का है, पहले जयपुरिया गैंग का सरगना, अब दिल्ली में जेल में है। अब पंकज सरगना है।
2. अमन गुप्ता : पंकज गुप्ता का बेटा है, उसका काम संभालता था, जेल में है।
3. सूर्यकांत गुप्ता : पंकज गुप्ता का भाई है, इसका फव्वारा पर मेडिकल स्टोर है, तस्करी की दवा बेचता था, जेल में है।
4. रिचा गुप्ता : पंकज की पत्नी है, घर में दवाओं की फिर से पैकिंग कराती थी, फरार है।
5. अकांक्षा, श्रुति : पंकज की बेटियां हैं, दवाओं की रीपैकिंग कराने में मां का साथ देती थीं, फरार हैं।
6. नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू : सुभाष नगर का निवासी है, तस्करी की दवाओं की सप्लाई करता था, जेल में है। 
7. धीरज : लाल बंगला, कानपुर के हैं, पंकज को दवाएं बेचता था, जेल में है।  
8. अमित मित्तल : फव्वारा पर मेडिकल स्टोर चलाता है, पंकज से दवाएं खरीदता है, फरार है।
9. प्रीतम नाथ : कानपुर का है, पंकज गुप्ता को दवा सप्लाई करता था, फरार है। 
10. संजीव गुप्ता : पंकज गुप्ता से कमीशन लेकर दवाओं की तस्करी करता था, जेल में है। 
(इन सभी के नाम पुलिस की जांच में सामने आ चुके हैं)

तलाश के लिए सर्विलांस की मदद
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि तस्कर पंकज से पूछताछ में अनिल सिंधी और हरजीत सहित कुछ और नाम मिले हैं। इनकी तलाश की जा रही है। इसके लिए सर्विलांस टीम की मदद भी ली जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें