फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: जिन्हें समझ रहे थे पर्यटक, वो निकले पुलिसकर्मी; ऐसे पकड़ में आए 17 लपके

Mon, 18 Sep 2023 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

पर्यटकों से ठगी और उन्हें परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ आगरा पुलिस ने बड़ी  कार्रवाई की। वैसे तो ये पुलिस को देखकर भाग जाते थे, लेकिन इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस खुद पर्यटक बन गई। 
 
विज्ञापन
गिरफ्तार लपके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है। इसको देखते हुए लपके भी धोखाधड़ी करने के लिए तैयार थे। लेकिन, पुलिस ने उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। पर्यटक बनकर पुलिस ने घेराबंदी की। 17 को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


चलाया गया ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। लपके पर्यटकों को ताजमहल और किला दिखाने से लेकर होटल, वाहन पार्किंग, खरीदारी का झांसा दे रहे हैं। रविवार को पर्यटक अधिक आते हैं। आगरा कैंट से देसी के साथ विदेशी पयर्टक भी ट्रेन से उतरते हैं। इस दौरान स्टेशन के आसपास सक्रिय लपके उन्हें ठगते हैं।

ये भी पढ़ें -  अय्याश दरोगा की गंदी बात: आधी रात घर में घुस फाड़े युवती के कपडे़, ऐसे हाल में देख खौल उठा लोगों का खून और...
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार
रविवार को पुलिस पर्यटक बनकर पहुंची थी। कुछ लपकों ने पुलिसकर्मियों से बात की। इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद घेराबंदी करके पहले आगरा कैंट स्टेशन, फूल सैयद, पुरानी मंडी, रमाडा कट और सेल्फी पॉइंट पर इन्हें पकड़ा गया। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपियों में सतीश चंद्र, इसराइल, नईम उस्मानी, सुनील यादव, शाहरुख, सुहेब खान, आसिफ कुरैशी, जावेद, दानिश, इमरान, विक्रम सिंह, मंजीत, शारिक, बरु, बिजेंद्र, प्रमोद और सुरेंद्र कुमार हैं।

ये भी पढ़ें -  मेरा पति नपुंसक है: सुहागरात पर बना ली थी दूरी, शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने किया था सनसनीखेज खुलासा, लेकिन...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें