फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : बांसुरी और मोरपंख से किया कुत्ते का शृंगार, जम्मू की कृष्ण भक्त महिला की भावनाएं आहत; दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 18 Sep 2023 12:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में बांसुरी और मोरपंख से कुत्ते का शृंगार किया गया। सोशल मीडिया में वीडियो देख जम्मू की कृष्ण भक्त महिला की भावनाएंं आहत हो गईं। उसने एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
Mathura: बांसुरी और मोरपंख से किया कुत्ते का शृंगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में मोर पंख और बांसुरी लगाकर कुत्ते का शृंगार किया गया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखकर जम्मू की महिला कृष्ण भक्त की भावनाएं आहत हो गईं। महिला ने जम्मू के त्रिगुटा नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। बांकेबिहारी से ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन


जम्मू से वृंदावन आई महिला श्रद्धालु सीता ने रोष जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें कुत्तों के सिर पर मोरपंख और बांसुरी के साथ दिखाया गया है। इन वीडियो में उन कुत्तों के पीछे सजावट हो रही है और भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भजन चल रहे हैं। इस वीडियो के नीचे हैप्पी जन्माष्टमी लिखा है। 

यह भी पढ़ेंः- रील पहुंचाएगी जेल: थाने में कोतवाल की टोपी लगाकर रंगबाजी का बनाया वीडियो, अब नेताजी के नाती को ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बीते बृहस्पतिवार को वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ जम्मू के त्रिगुटा नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद परिवार के साथ आई महिला सीता ने बांकेबिहारी के दरबार में गुहार लगाई है कि सनातन धर्म का मजाक बनाने वाले ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिले। महामंडलेश्वर स्वामी नवल योगी महाराज ने इस मामले की निंदा की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें