फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट-टप्पेबाजी की घटनाओं को रोकने में मदद करेंगे ऑटो चालक, पुलिस ने शुरू की अनोखी पहल

Mon, 14 Sep 2020 11:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • क्षेत्राधिकारी सदर ने की पहल
  • अपराधियों के बारे में साझा कर सकेंगे जानकारी 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ऑटो चालकों की मदद लेगी। दो दिन में पुलिस ने 200 ऑटो चालकों को पुलिस मित्र बनाया है। यह राह चलते ही  नहीं, बल्कि अपने घर के आसपास भी आपराधिक तत्वों के बारे में पुलिस से जानकारी साझा कर सकेंगे। इसके बाद पुलिस अपराधियों की धरपकड़ करेगी। ऑटो चालकों की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन



सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर अपराधी किस्म के लोग सक्रिय रहते हैं। यह बाहर से आने वाले लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। इन इलाकों में ऑटो चलाने वाले चालक भी होते हैं। कई बार अपराधियों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। मगर, पुलिस से डर की वजह से सामने नहीं आते हैं।

ये भी पढ़ें- आगराः सैलानियों को भाया रविवार, अनलॉक होने से स्मारकों पर बढ़ गए पर्यटक
विज्ञापन


अब पुलिस की मदद करने के लिए आटो चालकों को पुलिस का मित्र बनाया गया है। आगरा कैंट स्टेशन और बिजली चौराहे के 200 ऑटो चालकों को पहली बार में मित्र बनाया गया। आटो चालकों से कहा गया है कि वह अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचनाएं दें। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। ऑटो चालकों के आईडी कार्ड भी जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन

...तो समस्याएं भी होंगी दूर
आटो चालकों ने अपनी समस्याएं भी बताई हैं। कहा है कि चौराहों पर पुलिस परेशान करती है। चालान काट दिया जाता है। उनकी बात तक नहीं सुनी जाती है। डर की वजह से वह कुछ नहीं बोल पाते हैं। सीओ सदर ने बताया कि ऑटो चालकों की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें