फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का कारनामा: मोबाइल लूट का मुकदमा लिखने में लग गए 25 दिन, पीड़ित को थाने से टरकाती रही पुलिस

Sun, 20 Jun 2021 01:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस ने थाने बुलाया। एक मोबाइल दिखाया। यह मोबाइल पूर्व लूटा गया उनका ही था। इसके बाद तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।  25 दिन बाद मुकदमा दर्ज करने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। एसपी सिटी ने जांच की बात कही है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना एत्माद्दौला के रॉयल कट चौराहा पर एक छात्र से बाइकर्स गैंग ने 26 मई को मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने तब मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस ने थाने बुलाया। एक मोबाइल दिखाया। यह मोबाइल पूर्व लूटा गया उनका ही था। इसके बाद तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।  25 दिन बाद मुकदमा दर्ज करने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। एसपी सिटी ने जांच की बात कही है। 

विज्ञापन


इंद्रा नगर कॉलोनी, एत्माद्दौला निवासी अभिलाष सिंह पूर्व फौजी हैं। उन्होंने बताया कि बेटा बंशदीप बघेल कक्षा 12 का छात्र है। 26 मई को शाम आठ बजे वह दवा लेकर घर आ रहा था। वह रॉयल चौराहे के पास से निकल रहा था। तभी एक कॉल आने पर मोबाइल पर बात करने लगा। तभी सर्विस रोड पर पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। वो मोबाइल छीन ले गए। बंशदीप ने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। अभिलाष सिंह का कहना है कि उन्होंने पुलिस चौकी पर सूचना दे दी। पुलिस ने उन्हें जांच का आश्वासन देकर घर भेज दिया। 

अभिलाष सिंह का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस ने उनको थाने बुलाया। एक मोबाइल दिखाया। वह उनका मोबाइल था। बाद में तहरीर लेकर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि मामले में लूट का मुकदमा देर से लिखने के बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें:  फादर्स डे: वे नहीं हैं पर उनका हौसला साथ है...अपनों की यादों से जीवन में आगे बढ़ने हिम्मत ले रहे लोग, पढ़िए इनकी कहानी

विज्ञापन


कासगंज में अलर्ट: गंगा में आ सकता है उफान, हरिद्वार से छोड़ा गया 3.87 लाख क्यूसेक पानी


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें