फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली; 25 हजार का है इनामी

Sat, 27 Jan 2024 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

थाना ट्रांस यमुना पुलिस की शहादरा पुल के पास बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

 
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में आधी रात को  पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे घेरा था। उसी दौरान पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वो घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भेजा है।
विज्ञापन



 थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गुलफाम उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया है। गजनी के पैर में गोली लगने के बाद उसे पकड़ा जा सका। गजनी हत्या के मामले में वांछित है। आरोपी के पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त पाना बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें