आगरा शहर के एक थाने में तैनात सिपाही पर पत्नी ने एक युवती से प्रेम संबंध का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना एत्माद्दौला में शिकायत की है। महिला का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2013 में सिपाही से हुई थी। आरोप है कि दो साल से पति के प्रेम संबंध थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने वाली युवती से हो गए। युवती की भी शादी हो गई है। इसके बावजूद दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं।