फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 54 डेबिट कार्ड और मदद का बहाना, 10वीं पास के शातिर दिमाग का ऐसा खेल; जानकर पुलिस भी हैरान

Mon, 20 Nov 2023 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस ने आरोपी से 13 हजार 500 रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एटीएम में लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते खाली करने वाले गिरोह के सरगना को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास विभिन्न बैंकों के 54 डेबिट कार्ड बरामद हुए। वह पिन देखने के बाद मदद के बहाने खाताधारक के पास जिस बैंक का कार्ड होता था, उसे उसी बैंक का कार्ड थमाकर कुछ मिनट में खाता खाली कर देता था। पड़ताल में आरोपी पर 17 केस दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन


गंगा पैलेस देवरी रोड निवासी सुकेशनी ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि 11 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे बेटी घर के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। उसने जैसे ही मशीन में डेबिट कार्ड लगाया, वैसे ही एक युवक ने आकर पिन देख लिया। बातों में उलझाकर कार्ड बदल दिया। इसके बाद खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एटीएम से आरोपी का सीसीटीवी फुटेज मिला था। उसके आधार पर राजस्थान के धौलपुर के कोतवाली स्थित बटउपुरा निवासी हनीफ को गिरफ्तार किया गया।

दसवीं तक पढ़ाई, 17 केस
डीसीपी सिटी ने बताया कि आरोपी हनीफ दसवीं तक पढ़ा है। उसके खिलाफ 17 केस दर्ज हैं। वह करीब पांच साल से धोखाधड़ी कर रहा है। सदर और ताजगंज पुलिस उसे पहले भी जेल भेज चुकी है। हर बार जेल से बाहर आकर वारदात करने लगता है। आगरा के अलावा ग्वालियर में भी वारदात कर चुका है। वह अपने एक साथी के साथ बिना गार्ड वाले एटीएम पर जाता है। अपने पास करीब 50 से 54 डेबिट कार्ड रखता है। वृद्ध और एटीएम के कम जानकार लोगों को शिकार बनाता है। पहले पास खड़ा होकर डेबिट कार्ड का पिन देख लेता है। इसके बाद बातों में उलझाकर जिस बैंक का जैसा कार्ड होता होता है, उसी बैंक का वैसा ही कार्ड बदलकर थमा देता है। फिर कुछ ही देर में रकम खाते से निकाल लेता है। कई बार अपने खाते में ट्रांसफर भी कर लेता है।
विज्ञापन


ये हुए बरामद
पुलिस ने आरोपी हनीफ के पास से 13500 रुपये, 54 डेबिट कार्ड, दो फर्जी आधार कार्ड, दो मोबाइल और दो पर्स बरामद किए गए हैं।

एटीएम में जाएं तो बातों में नहीं आएं
डीसीपी सिटी ने बताया कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। एटीएम में रुपये निकालने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि किसी को भी डेबिट कार्ड का पिन नहीं बताएं। एटीएम केबिन में दूसरा व्यक्ति खड़ा हो तो रुपये नहीं निकालें। अनजान व्यक्ति की मदद नहीं लें। किसी तरह की वारदात होने पर पुलिस से शिकायत करें। 1930 पर कॉल कर सूचना दें।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें