फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चोरों का गिरोह पकड़ा, दिन में घर में मजदूरी और रात में करते थे दुकानों में चोरी, तीन गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 04:17 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मजदूरी के नाम पर आसपास की दुकानों में रेकी कर चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने पकड़े चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस ने चोरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। गिरोह के सदस्य दिन में मकानों में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम किया करते थे। रात में दुकानों और घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी चोर किराना की दुकान से गुटखा, सिगरेट और ड्राईफूट चोरी कर दूसरे दुकानदारों को बेचते थे।
विज्ञापन

चोरी का माल बेचते हुए पकड़ा
आगरा जनपद में थाना सैंया पुलिस ने मंगलवार रात गिरोह के सदस्यों को चोरी का माल बेचते हुआ पकड़ा था। बुधवार को पुलिस ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी कि पकड़े गए शिव कुमार, उम्मेद कुमार व गोविंद अग्रवाल कागारौल के निवासी हैं। एक साथी रंजीत फरार है। पकडे़ गए आरोपियों ने बताया कि 14 दिसंबर को उन्होंने सैंया चौराहे पर स्थित गर्ग किराना स्टोर में चोरी की थी। चोरी का सामान कागारौल निवासी गोविंद अग्रवाल को कम दाम पर बेचते थे। गिरोह में शामिल सदस्य घरों में टाइल्स लगाने का काम करते हैं। इसी दौरान वे दुकानों की रेकी कर उसे चिन्हित करते थे और रात में नकबजनी कर सामान चोरी करते थे। दुकानों से गुटखा, सिगरेट, ड्राईफ्रूट जैसा सामान चोरी करते थे। उसके बाद उसे बेच दिया करते थे।
चोरी की आधा दर्जन वारदातें कबूलीं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने खेरागढ़, बरहन, बसई और जगनेर के साथ-साथ मथुरा जनपद में भी किराना की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी के सामान को बोरों में भरकर रखते थे। पुलिस ने इनके पास से नौ बोरे परचून का सामान बरामद किया है। करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और बाइक भी बरामद हुई है। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
बेटी को सौंपी गांव की सत्ता: फिरोजाबाद में 21 वर्षीय रिशु बनीं प्रधान, मां की मौत के बाद खाली हुए पद पर निर्विरोध निर्वाचित
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें