फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा जहरीली शराब कांड: शराब पीने के बाद सिर में दर्द हुआ, फिर उल्टी, अस्पताल में गई सब्जी विक्रेता की जान

Fri, 27 Aug 2021 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

परिजन शव को बोदला निवास पर ले आए। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। पिता ने बताया कि पुलिस आई थी। उन्हें पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। लिखकर दिया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
राकेश का परिवार और उसका फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोदला स्थित भगवती विहार निवासी सब्जी विक्रेता राकेश (40) की 24 अगस्त को शमसाबाद मार्ग स्थित जीआर अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि वह रक्षाबंधन पर ससुराल गए थे। वहां शराब पी ली थी, जिससे उनकी हालत बिगड़ी थी। बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने घटना की जानकारी ली थी।

विज्ञापन

राकेश पुत्र शिवचरन के परिवार में पत्नी माया देवी, बेटा रोहित (18), बेटी मुस्कान (15) और बेटा सनी (11) हैं। पिता शिवचरन के मुताबिक, राकेश रक्षाबंधन पर माया देवी को लेकर ससुराल गढ़ी गजेंद्रा, इरादत नगर गया था। 23 अगस्त को साले के साथ बाजार से लौटा। वह शराब पीकर आया था। शाम तकरीबन छह बजे उसके सिर में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद हालत बिगड़ गई। उल्टी भी होने लगीं। गला सूखने लगा। जीआर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। 24 अगस्त को मौत हो गई। 
परिजन शव को बोदला निवास पर ले आए। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। पिता ने बताया कि पुलिस आई थी। उन्हें पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। लिखकर दिया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक  व्यक्ति की शराब पीने के बाद मृत्यु की जानकारी अस्पताल के माध्यम से मिली थी।इसकी जानकारी पर पुलिस ने घर जाकर पूछताछ की। मगर, परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 
ताराचंद की मौत से खत्म हो गया परिवार
गांव के ताराचंद (47) की भी शराब पीने के बाद मौत हुई है। वह मजदूरी करते थे। शादी नहीं हुई थी। परिवार के लाचारी राम ने बताया कि ताराचंद के माता-पिता, भाई मोहन सिंह और लाखन की पहले ही मौत हो गई थी। अकेला तारांचद बचा था। जहरीली शराब ने उसे भी मौत की नींद सुला दिया। लाचारी राम भी किसी तरह घर का खर्च चला पाते हैं। परिवार में मातम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:
आगरा जहरीली शराब कांड: पति आए और सो गए, फिर उठ न सके, शराब ने सब कुछ खत्म कर दिया...
आगरा जहरीली शराब कांड: 12 घंटे लैब परीक्षण में जुटे पांच वैज्ञानिक, तीन चरणों की जांच में मिला मिथाइल अल्कोहल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें