पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी हेमंत और दारा हैं। हेमंत के ठेके से कौलारा कला के लोगों ने शराब खरीदकर पी जबकि दारा सिंह ने नगला देवरी की किशनी को शराब दी थी। किशनी से चारों मृतकों ने शराब खरीदी थी। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। इससे पहले ही दारा जेल पहुंच गया।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि जहरीली शराब के मामले में आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुकदमे दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। जो भी पीड़ित सामने आ रहे हैं, उनके मुकदमे दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
दस साल पूर्व के मुकदमे में कोर्ट में किया समर्पण
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि इरादतनगर के करौंधना निवासी दारा सिंह के खिलाफ वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश सिनेमा रेगुलेशन एक्ट और कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। वह गिरफ्तार भी हुआ था। जमानत पर चल रहा था। इसके बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। वर्ष 2015 से उसके गैर जमानती वारंट फाइल पत्रावली में लंबित थे। आरोपी दारा सिंह इसी मामले में कोर्ट में हाजिर हुआ था। उसे जेल भेज दिया गया है। अब थाना ताजगंज पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
आगरा जहरीली शराब कांड: लापरवाही पर क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद को हटाया, विभागीय जांच शुरू