फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा जहरीली शराब कांड: कौलारा कलां के ठेका संचालक पर 25 हजार का इनाम, पुलिस दे रही दबिश

Sat, 28 Aug 2021 11:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एसएसपी मुनिराज जी.ने बताया कि हेमंत और उसकी पत्नी के नाम पर कौलारा कला में एक-एक ठेका है। मगर, उसने अपने परिचित, रिश्तेदार और सेल्समैन के नाम पर छह से अधिक ठेके ले रखे हैं। इन ठेकों में पैसा भी वही लगाता है।
विज्ञापन
आगरा: पुलिस ने लगाई शराब के ठेके पर सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहरीली शराब से मौत के मामले में सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा। कौलारा कला का ठेका संचालक हेमंत अभी हाथ नहीं आ सका है। उसे ही मुख्य आरोपी पुलिस मान रही है। वह फरार हो गया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं देवरी में शराब बेचने के मामले में फरार दारा और शमसाबाद के ठेका संचालक अजय जादौन की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि हेमंत और उसकी पत्नी के नाम पर कौलारा कला में एक-एक ठेका है। मगर, उसने अपने परिचित, रिश्तेदार और सेल्समैन के नाम पर छह से अधिक ठेके ले रखे हैं। इन ठेकों में पैसा भी वही लगाता है। बिक्री भी वही कराता है। उसके ठेकों से ही शराब गांव का रामजीलाल तक पहुंचती थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी, एसपी पूर्वी और पश्चिमी के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। 25 हजार रुपये का इनाम भी आरोपी पर घोषित किया गया है। वहीं इरादतनगर का दारा सिंह भी अपने रिश्तेदार बच्चू सिंह से शराब लाकर बेचता था। उसकी भी तलाश में टीम लगी है। शमसाबाद में जहरीली शराब की बिक्री में अजय जादौन का नाम सामने आया है। वह भी फरार हो गया है।

सवाल : कहां से आई जहरीली शराब
पुलिस ने जहरीली शराब से मौत के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। मगर, एक सवाल अब भी बना हुआ है। आखिर जहरीली शराब कहां से आई? इसे कौन लेकर आया? ठेका संचालक ने कितनी कीमत में खरीदी? और गांव तक कितनी कीमत पर बेचते हैं? शराब के कारोबार के पीछे असली सरगना कौन है? आगरा ही नहीं आसपास के इलाकों में भी अवैध शराब का धंधा होता है। फतेहाबाद सर्किल के गांवों में शराब की बिक्री कहीं बाहर से लाकर तो नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि हेमंत, दारा और अजय के पकड़े जाने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। 

आगरा जहरीली शराब कांड: लापरवाही पर क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद को हटाया, विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें