फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़: विवेचक ने पॉक्सो एक्ट में लगाई जो एफआर, वो हुई निरस्त; अग्रिम विवेचना के आदेश

Thu, 28 May 2026 09:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में कोर्ट ने पुलिस की अंतिम रिपोर्ट खारिज कर दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। पीड़िता के परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर सीसीटीवी फुटेज छिपाने और आरोपी छात्र को बचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में विवेचक ने अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने इसे निरस्त कर थानाध्यक्ष शाहगंज को अग्रिम विवेचना के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


थाना शाहगंज में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, छात्रा के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कक्षा 8 में पढ़ने वाली उनकी पुत्री के साथ सितंबर, 2023 में स्कूल के ही सीनियर छात्र ने परिसर के अंदर वॉशरूम में अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की थी। आरोपी के डर से पुत्री ने स्कूल जाना छोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात सीनियर छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचक ने अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी।

 वादी ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में आपत्ति दर्ज कराई। आरोप लगाया था कि स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज नहीं दिए। आरोपी छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। शिकायत वापस नहीं लेने पर पीड़ित छात्रा और उसकी बहन को बीच सत्र में स्कूल से निकाल दिया गया था। इससे दोनों का एक साल बर्बाद हो गया। विवेचक ने आरोपी छात्र और स्कूल प्रबंधन के प्रभाव में आकर एफआर लगा दी थी।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप
छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने कई बार सीसीटीवी फुटेज मांगने पर भी नहीं दिए। घटना के दस दिन बाद प्रबंधन ने फुटेज डिलीट करने का हवाला दिया। वादी की बेटी ने बयान में कहा था कि वह आरोपी छात्र को पहचान सकती है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन और विवेचक ने आरोपी की पहचान नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें