फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के लिए बढ़ेंगी एसी बस, आगरा से दिल्ली रूट पर भी सफर होगा आसान

Thu, 28 May 2026 09:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी को देखते हुए परिवहन निगम आगरा से विभिन्न रूटों पर एसी बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
रोडवेज की एसी बस की तस्वीर।  - फोटो : Archive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए परिवहन निगम विभिन्न रूटों पर वातानुकूलित (एसी) बसों की संख्या बढ़ाएगा। इसके लिए प्रत्येक रूट के लोड फैक्टर की समीक्षा की जा रही है, ताकि अधिक यात्रियों वाले मार्गों पर एसी बसें बढ़ाई जा सकें।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि अटल बस सेवा की इलेक्ट्रिक एसी बसें नोएडा, दिल्ली, सहारनपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, बरसाना और मथुरा रूट पर चल रही हैं। ताज डिपो की 24 बसें हरिद्वार, ऋषिकेश, नोएडा, दिल्ली, बरेली, लखनऊ, देहरादून और वाराणसी जैसे मार्गों पर संचालित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून रूट पर लोड फैक्टर बढ़कर 60 फीसदी हो गया है।

इन मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिन रूटों पर लोड फैक्टर कम है, वहां से बसों को हटाकर अधिक मांग वाले रूटों पर भेजा जाएगा। 200 किलोमीटर के दायरे में भी एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें बदायूं और फर्रुखाबाद जैसे रूट शामिल हैं। आगरा रीजन के छह डिपो में कुल 814 एसी बसें हैं। इनमें 9 पिंक बसें और 15 जनरथ बसें शामिल हैं। इसके अलावा 167 अनुबंधित बसें भी सेवा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें