आगरा में पेट्रोल की कीमत में शुक्रवार को फिर से बढ़ोत्तरी हो गई। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर से करीब 35 पैसे की बढ़ोत्तरी हो गई। इससे पहले गुरुवार को भी पेट्रोल में करीब 36 पैसे और डीजल में 35 पैसे का इजाफा हुआ था। आज पेट्रोल की नई कीमतें 103.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 95.80 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले बुधवार को भी कीमतों में इजाफा हुआ था।
रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।