फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: आगरा के लोगों ने ली शपथ, घर में रहकर देंगे कोरोना संक्रमण को मात

Fri, 23 Apr 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में साप्ताहांत कर्फ्यू में घर से बाहर न निकलने की शपथ लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ रही है। लोग खुद तो सतर्कता बरत ही रहे हैं, अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को समाचार पत्रों में सप्ताह के दो दिन के सप्ताहांत कर्फ्यू की खबर पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया रही। उन्होंने खुद से ही इन दो दिनों में घर से नहीं निकलने का संकल्प लिया। तीन कॉलोनियों में परिवारों ने साप्ताहिक लॉकडाउन में बाहर निकलने से परहेज करने की शपथ ली।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में ले आएंगे जरूरी सामान
सिकंदरा के फ्रेंड्स पुरम एक्सटेंशन निवासी मधु भारतीय ने बताया कि साप्ताहिक कर्फ्यू से किसी को भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इससे कोरोना को मात देने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को ही जरूरी सामान लेकर रख लेंगे। दो दिन घर से कतई बाहर नहीं निकलेंगे। बहुत जरूरी हुआ तो परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति ही बाहर जाएगा। कोरोना को हराने के मिशन में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

घर से कोई बाहर नहीं निकले
सेवला कॉलोनी की पूजा अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता है। दो दिन के लॉकडाउन से कोई दिक्कत नहीं होगी। हमारी कोशिश रहेगी कि दो दिन के लॉकडाउन में घर से कतई बाहर नहीं निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से लड़ने का अच्छा तरीका
रूई की मंडी निवासी नंदी रावत ने कहा कि दो दिन का सप्ताहांत कर्फ्यू अच्छा तरीका है। मैं खुद अपने दोस्तों को और दोस्त मुझे हमेशा मास्क लगाकर घर से निकलने की सलाह देते हैं। शनिवार और रविवार में घर के बाहर नहीं जाऊंगा। 

घर में रहने का बेटे से वादा किया
फव्वारा चौराहा आसिफ अली ने बताया कि मेरे बेटे ने मुझसे वादा लिया है कि शनिवार और रविवार को घर के बाहर नहीं जाना है। दो दिन हम घर के बाहर नहीं निकलेंगे। लोगों को भी पूरी सजगता से इसका पालन करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें