फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के थाने में 'थर्ड डिग्री': युवक ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Tue, 31 Aug 2021 05:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

गांव पापरीनागर निवासी युवक ने थाना मनसुखपुरा पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
चोट के निशान दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगा है। थाना मनसुखपुरा के गांव पापरीनागर निवासी मोनू उर्फ मनोहर लाल ने यह आरोप लगाया है। उसने एसएसपी से शिकायत की है। उधर, थाना पुलिस ने आरोप को गलत बताया है। 

विज्ञापन

 
मोनू उर्फ मनोहर लाल ने एसएसपी आगरा को भेजे शिकायतीपत्र में कहा है कि शनिवार दोपहर तकरीबन दो बजे वो साथी सौरभ के साथ फतेहाबाद जाने के लिए घर के बाहर खड़ा था। तभी मनसुखपुरा पुलिस पहुंच गई। पांच पुलिसकर्मी उतरे। 

आगरा... 45 दिन में पांच बदमाश ढेर: तीन राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बना मुकेश ठाकुर का 'खेल' भी खत्म

विज्ञापन

उन्होंने किसी महावीर के बारे में पूछताछ की। उसने जानकारी से मना कर दिया। इस पर पुलिसकर्मी बौखला गए। उन्होंने जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद थाने पर ले आए। इसका पता चलने पर उसकी मां गुड्डी देवी और मौसी माया देवी आ गईं। 

विज्ञापन

युवक ने लगाया यह आरोप
युवक का आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। रात भर बैठाकर रखा। पानी भी नहीं दिया। हालत बिगड़ने पर शांति भंग में चालान कर दिया। थाना मनसुखपुरा के एसओ कैलाश सिंह ने बताया आरोपी के चाचा महावीर के खिलाफ वारंट जारी हुए हैं।

मैनपुरी में पूर्व सैनिक की हत्या: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पीट-पीटकर मारा डाला, आरोपी फरार

पुलिस उसे पकड़ने गांव में गई थी। पुलिस पहुंचती, उससे पहले ही मोनू ने घर पर बता दिया, जिससे उसका चाचा भाग गया। जब पुलिसकर्मियों वहां पहुंचे तो मोनू और उसके परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। उसने जो पिटाई का आरोप लगाया है, वह गलत है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें