फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा शराब का ठेका, गांव से कुछ दूरी पर फिर खुला

विज्ञापन
कुसियापुर से 200 मीटर दूर उसी पंचायत में नबाब बसई रोड किनारे खुला शराब का ठेका
विज्ञापन
खेरागढ़। कुसियापुर में डीएम ने देशी शराब का ठेका हटवाने के आदेश दिए थे। लेकिन अब गांव से 200 मीटर की दूरी पर पंचायत के ही दूसरे मजरा डूंगर वाला में शुरू हो गया है। शराब का ठेका गांव के नजदीक खोले जाने से महिलाओं में आक्रोश हैं।
विज्ञापन

शीला देवी, भूदेवी ने कहा कि गांव में ठेका खुलने से ज्यादातर युवक शराब पीने के आदि हो गए हैं। शराब पीकर घर में झगड़ा करते हैं। महिलाओं और बच्चों को पीटते हैं। सुशीला देवी ने बताया कि कुसियापुर में अभी तक शराब पीने से लगभग 20 लोगों की मौत हो चुकी है। नेता और अधिकारियों ने सिर्फ झूठा आश्वासन दिया।
उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान कुसियापुर के 12 युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में खुली शराब की दुकान में तोड़ फोड़ कर ठेके को हटाने की मांग की। जिसके बाद जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आबकारी विभाग को कुसियापुर से ठेका हटाए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


गांव पहुंचे केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार के मंत्री

हादसे के बाद पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने एवं मृतकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे स्थानीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह, सांसद राजकुमार चाहर, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री जयवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा से ग्रामीणों ने शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की थी। उन्होंने ठेका हटाने का आश्वासन दिया। परंतु दुकान गांव से कुछ दूर ग्राम पंचायत में ही खोल दिया है। संवाद
विज्ञापन

कुसियापुर से 200 मीटर दूर उसी पंचायत में नबाब बसई रोड किनारे खुला शराब का ठेका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें