फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल गईं दो छात्राएं लापता, पुलिस तलाश में जुटी; लोगों ने किया हंगामा

Tue, 12 Dec 2023 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दोनों छात्राएं जब घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए स्कूल पहुंचे। छात्राओं के बारे में स्कूल से भी ये ही जानकारी मिली की दोनों घर चली गई हैं।
विज्ञापन
स्कूल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र से दो छात्राएं रहस्यमयी तरीके से लापता हो गईं। दोनों सुबह घर से स्कूल पढ़ने के लिए गईं थीं, उसके बाद वे लौटकर नहीं आईं। परिजानों ने स्कूल से लेकर हर संभावित जगह तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना ट्रांसयमुना के ग्रीन क्लीन स्कूल में पढ़ने वालीं 7वीं और 10वीं कक्षा की छात्रा छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची। परिवार के लोग स्कूल आए तो पता चला कि दोनों स्कूल से तो घर के लिए निकल गई हैं। इसके बाद दोनों के ही परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। छात्राओं का कहीं भी सुराग नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस स्कूल पहुंच गईं, वहीं परिवार के लोगों के क्षेत्रीय लोगों की भी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने स्कूल पर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को शांत कराते हुए जल्द से जल्द छात्राओं को तलाश लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें