फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिर से हटाए पुजारी ने युवती को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के पहाड़पुरा गांव में मंदिर से हटाए जाने पर भड़के पुजारी ने पूजा पाठ के लिए पहुंची युवती के साथ मारपीट कर दी। दोबारा से मंदिर आने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहाड़पुरा की नीलाक्षी तिवारी की ओर से जैतपुर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11.30 बजे करीब वह हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन को पहुंची थीं। पूजा के दौरान गांव के शिवप्रकाश ने पीछे से पकड़ कर पीठ में 8-10 घूंसे मार दिए। विरोध करने पर आंख पर डंडे से प्रहार किया। युवती के अनुसार, पुजारी ने उसे धमकी दी कि तेरे पिता विनोद कुमार तिवारी ने उसे मंदिर से हटाया है। दोबारा पूजा करने आई, तो जान से मार देगा। शोर सुनकर आए पिता को देख पुजारी गाली गलौज करते हुए भाग गया। जैतपुर पुलिस ने घायल नीलाक्षी का मेडिकल कराया है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जैतपुर पुलिस मामले की जांच एवं आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें