राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के जिला मंत्री युवा मोर्चा बने विवेक
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव पुरा टीकम सिंह में बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने एक ही गांव में तीन अलग-अलग जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव पूरा टीकम सिंह में बृहस्पतिवार की चोरों ने संजय के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया। लॉकर में रखा सामान चोरी कर ले गए। दूसरी जगह अंकेश के यहां चोर कमरे की कुंडी काट कर अंदर घुस गए और बक्से में रखे दो लाख रुपये निकल ले गए। किसान ने बताया कि आलू बेच कर रुपये लाये थे, जिन्हें उसने बक्से में रख दिया था। वही तीसरी जगह सुखवीर के यहां कमरे में रखे बक्से से 30 हजार रुपये निकाल ले गए। सुबह बक्सा घर से 100 मीटर की दूरी पर खेतों में पड़ा हुआ मिला। 112 पुलिस व थाना पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी का कहना है मामले में जांच की जा रही है।