सैंया। आगया-ग्वालियर हाईवे स्थित तेहरा के पास बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव ककुआ थाना मलपुरा निवासी दीनदयाल रात्रि 11:30 बजे बाइक से सैंया की ओर से अपने गांव जा रहा था। तेहरा चौराहे के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।