पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुचे शव ग़मगीन माहौल मे हुआ अंतिम संस्कार
पिनाहट। थाना मंसूखपूरा क्षेत्र के गांव पापरी नागर के पास बृहस्पतिवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां बेटी सहित एक युवक की मौत हो जाने से कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने पर पुलिस की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव कएड़ी निवासी सुनीता पत्नी रामसेवक व उनकी पुत्री डोली (7) सहित थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव काकरखेड़ा निवासी अखिलेश की गांव पापरी नागर के पास डंपर की टक्कर से मौत हो गई। पति रामसेवक ने बताया की उसकी पत्नी सुनीता 5 माह की गर्भवती थी। वही अखिलेश अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। वहीं, युवक की मौत से मां सरोज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव गांव पहुंचे, जिन्हें देख ग्रामीण बिलख पड़े। अखिलेश की मां सरोज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कएड़ी गांव सुनीता व पुत्री डोली शव पहुंचने पर ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मौजूदगी में परिजन की ओर से शवों का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी मंसुखपुरा का कहना है अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुचे शव ग़मगीन माहौल मे हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुचे शव ग़मगीन माहौल मे हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुचे शव ग़मगीन माहौल मे हुआ अंतिम संस्कार