फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप, अपहरण और एनकाउंटर: बीहड़ में पुलिस ने ढेर किए दो बदमाश, डॉक्टर से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती

Thu, 22 Jul 2021 09:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ में मारे बदमाश गए बदन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का पांच करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण करने वाला एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बदन सिंह और उसका साथी अक्षय उर्फ चंकी पांडेय पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। बुधवार रात को थाना जगनेर के गांव कछपुरा में पुलिस के घेरने पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए थे। उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बदन सिंह बीहड़ में बैठकर अपहरण कराता था। 

संबंधित खबर- आगरा चिकित्सक अपहरण कांड: 'बदमाश तो बीहड़ में रखकर ही मार डालते, शुक्र है पुलिस आ गई'

ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को बदमाशों ने अपहरण किया गया था। भगवान टाकीज से अंजलि उर्फ संध्या उन्हें कार में अपने साथियों की मदद से अगवा कर ले गई थी। 14 जुलाई की रात को पुलिस ने बीहड़ से डॉ. उमाकांत गुप्ता को मुक्त करा लिया था। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी संध्या उर्फ अंजलि - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के अपहरण में दस्यु केशव गुर्जर के गुर्गे बदन सिंह का नाम आया था। हनी ट्रैप में फंसाकर बदन सिंह ने अपहरण कराया था। पुलिस ने संध्या और पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
मुठभेड़ के दौरान आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि जगनेर के कछपुरा क्षेत्र में बदन सिंह और उसके साथी अक्षय राठौर को पुलिस ने बुधवार रात को घेर लिया था। दोनों को रोकने का प्रयास किया। वह भागने लगे। पुलिस पर फायरिंग की। 

4 of 6
11 - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के साथ ही एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाईं। बदन सिंह और अक्षय को घायल हालत में एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी पर भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
बदन सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
बदन सिंह पर आठ, अक्षय पर 17 मुकदमे
बदन सिंह धौलपुर के थाना कंचनपुर के गांव अब्दुलपुर का रहने वाला है। वर्ष 2017 में सदर क्षेत्र से डाक्टर निखिल बंसल का अपहरण करके फिरौती वसूल की थी। बदन सिंह पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एत्माद्दौला का एक, मुरैना के दो, सिकंदरा के दो, सदर का एक और जगनेर के दो मुकदमे शामिल हैं। इनमें अपहरण, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमले के शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुठभेड़ के बाद आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अक्षय उर्फ चंकी पांडेय एटा के थाना राजा का रामपुर स्थित ताजपुर अददा का रहने वाला है। उस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें टूंडला के आठ, न्यू आगरा के चार, हरीपर्वत के दो, जगनेर के दो मुकदमे शामिल हैं। इनमें चोरी, धोखाधड़ी, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मुकदमे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें