फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसूता का गांव में शव पहुंचते ही मची चीख पुकार

विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर क्षतिग्रस्त मैक्स गाड़ी ,मौजूद पुलिस व लोग
विज्ञापन
फतेहाबाद। इलाज के दौरान बुधवार की शाम हुई प्रसूता की मौत के बाद बृहस्पतिवार की शाम को महिला का गांव में शव पहुंचते ही चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


चाचीपुरा खंडेर निवासी सुनील की पत्नी वर्षा (28) का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में मंगलवार को प्रसव हुआ था। वर्षा ने एक बेटे को जन्म दिया था।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद तैनात एएनएम की ओर से तीन घंटे बाद प्रसूता की छुट्टी कर दी गई थी। बुधवार को प्रसूता के तेज ब्लीडिंग होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद लेकर गए थे। जहां हालत गंभीर होने पर आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा लेकर गए थे। जहां इलाज के दौरान बर्षा ने दम तोड़ दिया था। वहीं, पति के सुनील की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में तैनात एएनएम पर पांच रुपये व एम्बुलेंस व दाई को रुपये देने का आरोप लगाया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार की शाम गांव में महिला का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मचा गया। गमगीन माहौल में बर्षा का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसूता मौत के मामले की जांच एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति को सौंपी है। इस मामले में लापरवाही सिद्ध होने पर मेडिकल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैक्टर की टक्कर क्षतिग्रस्त मैक्स गाड़ी ,मौजूद पुलिस व लोग

ट्रैक्टर की टक्कर क्षतिग्रस्त मैक्स गाड़ी ,मौजूद पुलिस व लोग

ट्रैक्टर की टक्कर क्षतिग्रस्त मैक्स गाड़ी ,मौजूद पुलिस व लोग

ट्रैक्टर की टक्कर क्षतिग्रस्त मैक्स गाड़ी ,मौजूद पुलिस व लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें