फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी के माल सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। थाना किरावली पुलिस और सर्विलांस टीम की टीम ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आगरा और मथुरा के कई थानों में 22 से अधिक गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि 23 अक्तूबर को थाना क्षेत्र के गांव मिढ़ाकुर निवासी नरेंद्र कुमार के घर से सोने-चांदी के जेवरात की चोरी की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गोपाल निवासी मिढ़ाकुर थाना किरावली को डाबली अंडरपास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी, कड़े, सिक्के, मंगलसूत्र, और अन्य आभूषण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी थाना किरावली का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर आगरा और मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट व अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल
इस सफलता में थाना प्रभारी नीरज कुमार, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक मोहित चौहान, उपनिरीक्षक मूलचंद, कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें