फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ताज के पास नगर निगम की टीम ने चलाया अभियान, कुत्ते और बंदरों को जाल बिछाकर पकड़ा; देखें वीडियो

Thu, 22 Aug 2024 09:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम ने तामहल के पास कुत्ते और बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। टीम द्वारा पांच दर्जन से अधिक कुत्ते और बंदरों को पकड़ा गया।
 
विज्ञापन
ताजमहल के आसपास से पकड़े गये बंदर पिंजरों के अंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम की टीम ने गुरुवार को ताजमहल के पांच सौ मीटर एरिया में अभियान चला पांच दर्जन से अधिक कुत्ते व बंदरों को पकड़ा। पकड़े गये जानवरों को नगर निगम के रेस्क्यू सेंटर लाया गया है। नसबंदी के उपरांत बंदरों को जंगलों में तथा कुत्तों को ताजमहल से दूर इस क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




 

एएसआई प्रशासन की ओर से नगर निगम को शिकायत की गयी थी कि श्मशान घाट की ओर से बंदरों के झुंड ताजमहल में प्रवेश कर जाते हैं। ये जानवर कभी भी ताजमहल देखने के लिए आने वाले पर्यटकों पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम ने गुरुवार को पशु चिकित्साधिकारी डा. अजय सिंह के नेतृत्व में ताजमहल के पूर्वी व पश्चिमी गेट के पांच सौ मीटर एरिया में पिंजरे लगाकर लगभग चालीस बंदरों को पकड़ लिया।


 
विज्ञापन

इसके अलावा इस दौरान करीब पच्चीस कुत्तों को भी पकड़ा गया । सभी जानवरों को पकड़ कर नगर निगम के रेस्क्यू सेंटर लाया गया है। यहां पर इनकी नसबंदी करने के उपरांत वन विभाग के सहयोग से जंगलों में बंदरों को तथा कुत्तों को ताजमहल से दूर इस क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान तीन कुत्ते जो ताजमहल परिसर के अंदर प्रवेश कर गये थे उन्हें भी पकड़ लिया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि कुत्तों व बंदरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अगर कहीं पर किसी नागरिक को आवारा कुत्तों या बंदरों से परेशानी है तो वह नगर निगम प्रशासन को अवगत करा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें