फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: बाजारों और स्मारकों को आपस में जोड़ देगी मेट्रो, पर्यटन कारोबार पकड़ेगा रफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ताजनगरी के कॉलेजों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों के पास भी होंगे मेट्रो स्टेशन
  • 60 लाख सैलानी हर साल कर सकेंगे आगरा मेट्रो में सफर
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो का रूट मैप इस तरह डिजाइन किया गया है कि इससे सभी स्मारक और बाजार आपस में जुड़ जाएंगे। इससे पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। इतना ही नहीं, सभी प्रमुख कॉलेजों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के पास भी मेट्रो स्टेशन होंगे। हर साल 60 लाख सैलानी मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच लगभग 14 किमी का पहला कॉरिडोर होगा। इसमें 13 मेट्रो स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर में 6.4 किमी. का एलिवेटेज (उपरिगामी)  7.6 किमी का अंडरग्राउंड (भूमिगत)  हिस्सा होगा।


संबंधित खबर- Agra Metro: नोएडा और दिल्ली से ज्यादा आधुनिक होगी आगरा मेट्रो, ये होंगी खूबियां
विज्ञापन


यह कॉरिडोर ताज ईस्ट गेट, बसई, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा किला, जामा मस्जिद, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज, शास्त्री नगर, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा जैसी आगरा की लगभग सभी महत्वपूर्ण जगहों से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन

दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच निर्मित होगा। इस कॉरिडोर की लंबाई 15.4 किमी होगी। इसके अंतर्गत कुल 14 स्टेशन होंगे। ये आगरा कैंट सदर बाजार, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, हरिपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज क्रासिंग, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, आगरा मंडी और कालिंदी विहार पर होंगे।

स्मारकों के पास खास तकनीक से होगा निर्माण

कुमार केशव ने बताया कि ताजनगरी में मेट्रो निर्माण में सबसे ज्यादा ख्याल इस बात का रखा जाएगा कि स्मारकों पर कोई गलत प्रभाव न पड़े। इसके लिए आईआईटी से अध्ययन कराया गया। एएसआई के अधिकारियों से बात की गई। ऐसा डिजाइन तैयार किया गया जिससे स्मारकों पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें