उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर के लिए मेट्रो रूट तय कर दिया गया है। यह एलिवेटेड ट्रैक बनेगा और आगरा कैंट से एमजी रोड के मध्य से होकर गुजरेगा। हाईवे पर यह अबुउलाह दरगाह से लंगड़े की चौकी की ओर मुड़ेगा, यहां से इसी ओर शाहदरा तक पहुंचेगा।