फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: शाहजहां पार्क और गोल्फ कोर्स के नीचे भूमिगत होगा मेट्रो स्टेशन

Thu, 03 Dec 2020 04:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास से पहले प्राथमिकता पर बनने वाले छह मेट्रो स्टेशनों की तस्वीर पूरी साफ हो गई है। तीन स्टेशन एलिवेटेड होंगे जबकि तीन भूमिगत बनेंगे। पुरानी मंडी चौराहे के पास शाहजहां गार्डन और गोल्फ कोर्स के नीचे भूमिगत ताजमहल मेट्रो स्टेशन आकार लेगा। इसके लिए टनल बोरिंग मशीन से खोदाई शुरू होगी। पुरानी मंडी पर एलिवेटेड रैंप का निर्माण होगा।

विज्ञापन


ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद तीनों भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) अधिकारी ने बताया 10 दिसंबर तक तीनों स्टेशनों का टेंडर जारी हो सकता है। 


बसई, फतेहाबाद रोड और ताज पूर्वी गेट स्टेशन निर्माण के लिए 273 करोड़ रुपये में ठेका उठ चुका है। सबसे पहले ताज पूर्वी गेट स्टेशन का निर्माण होगा। ताजमहल स्टेशन के लिए शाहजहां पार्क में 5818 वर्ग मीटर करीब पांच हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। ये जमीन राज्य सरकार की है, ऐसे में इसके अधिग्रहण में कोई अड़चन नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिसंबर को होगा शिलान्यास 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को मेट्रो परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आधारशिला रखने आगरा आ सकते हैं। इससे पहले 23 नवंबर को पीएम कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक एक दिसंबर को आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन होना था। व्यस्तता और बनारस में देव दीपावली समारोह के कारण उद्घाटन टल गया था। 

'हरित मेट्रो, सुरक्षित मेट्रो'

उद्घाटन से पहले फतेहाबाद रोड पर की गई बैरिकेडिंग पर मार्किंग का काम तेज हो गया है। यहां तीन किमी में डिवाइडर के दोनों तरफ तीन हजार बैरिकेडिंग बोर्ड लगाए हैं। बुधवार को इन बोर्डों पर मार्किंग व साइनेज लगाने का कार्य हुआ। आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए यूपीएमआरसी ने ‘हरित मेट्रो, सुरक्षित मेट्रो’ का नारा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें