पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी नोटिस जारी करने के बाद अब आरसी जारी कराने के लिए शासन को लिखा है। लखनऊ से रिकवरी जारी करने की कवायद शुरू कर दी गई है। आगरा क्षेत्रीय कार्यालय ने जुर्माने की रकम वसूलने के लिए आरसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश के मुताबिक एनजीटी के आदेश के तहत नेशनल हाईवे अथॉरिटी पर जुर्माना लगाया गया था। जुर्माने की रकम जमा न करने पर अब आरसी जारी कराने के लिए शासन को संस्तुति की गई है।
जलनिगम, स्मार्ट सिटी, एडीए पर भी जुर्माना
बीते माह बोर्ड ने आगरा स्मार्ट सिटी, एडीए और जल निगम पर 32-32 लाख रुपये का जुर्माना धूल नियंत्रण के उपाय न करने पर लगाया है। तीनों कार्यालयों को नोटिस भेजा जा चुका है। जुर्माने की रकम जमा न करने पर उनके खिलाफ भी आरसी जारी कराई जाएगी।