रास्ते में मेट्रो ट्रेन खराब होगी तो उसे रोड-रेल रेस्क्यू वाहन ठीक करेगा। इसमें आधुनिक उपकरण होंगे। ये सड़क के अलावा मेट्रो ट्रैक पर भी दौड़ सकेगा। पटना की फुलटास ट्रांसरेल कंपनी से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आगरा व कानपुर के लिए एक-एक रेस्क्यू वाहन खरीदने का करार किया है।
जामा मस्जिद से ताज पूर्वी गेट तक सात किमी लंबे छह मेट्रो स्टेशन वाले प्राथमिकता कॉरिडोर पर रेस्क्यू वाहन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए यूपीएमआरसी ने फुलटास को टेंडर अवार्ड किया है। यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि रास्ते में कहीं भी मेट्रो ट्रेन में खराबी आने पर उसे ठीक करने के अलावा अन्य मरम्मत व ट्रैक संबंधित कार्यों में भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा। वाहन हैंडओवर होने के बाद 12 माह तक कंपनी इसे चलाएगी।
Agra Metro: 20 दिन में 15 ‘कदम’ बढ़ी आगरा मेट्रो, असेंबलिंग के बाद कार्य और तेज होगा
बैटरी पॉवर से चलेगा वाहन
रोड-रेल रेस्क्यू वाहन बैटरी पॉवर से चलेगा। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा। इसमें दो तरह के पहिए होंगे। सड़क पर चलने के लिए रबड़ और मेट्रो ट्रैक पर चलने के लिए खास पहिए लगे हैं। यूपीएमआरसी के चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिकल एंड रोलिंग स्टोक लीलाधर सिंह यादव ने रेस्क्यू वाहन करार पर हस्ताक्षर किए हैं।