फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो: चंद मिनट में आगरा किला से पहुंचेंगे जामा मस्जिद, सबसे कम होगी इन स्टेशन की दूरी

Mon, 08 Nov 2021 09:31 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दोनों भूमिगत मेट्रो स्टेशन के बीच होगा 631 मीटर का फासला, पहले कॉरिडार में बनेंगे 13 स्टेशन।

 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के बीच सबसे कम 631 मीटर की दूरी होगी। पूरे प्रोजेक्ट में 27 स्टेशन बनेंगे। जिनमें आगरा किला व जामा मस्जिद के बीच सबसे कम फासला होगा। पहले कॉरिडोर में शामिल दोनों मेट्रो स्टेशन भूमिगत होंगे। जिनका एलाइनमेंट तय हो चुका है। नवंबर में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होगी। दिसंबर में भूमिगत स्टेशन के लिए सुरंग खोदाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

छह मेट्रोल स्टेशन के बीच होगा ट्रायल
पहले चरण में छह मेट्रो स्टेशन बनेंगे। जिनके बीच मेट्रो का ट्रायल होगा। तीन एलिवेटेड स्टेशन फतेहाबाद रोड पर निर्माणाधीन हैं। शेष तीन भूमिगत स्टेशन ताजमहल, आगरा किला व जामा मस्जिद हैं। इन तीनों सहित एक साथ सात स्टेशन के लिए सुरंग खोदाई जाएगी। उत्तर प्रदेश मेटो कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने सात स्टेशन के लिए करीब 4195 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। आगरा परियोजना निदेशक अरविंद राय के मुताबिक जामा मस्जिद और आगरा किला के बीच सबसे कम फासला मेट्रो तय करेगी। ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक सात स्टेशन बनेंगे। जिनके लिए दो सामानांतर सुरंग खोदी जाएगी। इस काम में तीन टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का इस्तेमाल होगा।
भूमिगत और एलिवेटेड स्टेशन
सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन बनेंगे। जिनमें सात भूमिगत और छह एलिवेटेड होंगे। प्राथमिकता कॉरिडोर में छह स्टेशन हैं। जिनके बीच 2023 तक मेट्रो का ट्रायल प्रस्तावित है। वहीं, दूसरे कॉरिडोर पर अभी काम शुरू नहीं हो सका है। कालिंदी विहार से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक 15 किमी लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशन प्रस्तावित हैं। प्रत्येक स्टेशन के बीच एक किमी से अधिक दूरी है। सिर्फ आगरा किला व जामा मस्जिद के बीच 631 कि.मी दूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
सनसनीखेज हत्याकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गला घोंटकर हुई महिला और दो बच्चों की हत्या
आगरा मेट्रो: 101 डबल टी गर्डर की कास्टिंग पूरी, पीएसी परिसर में बनी दो किमी लंबी दीवार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें