फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो शिलान्यास समारोह: मुख्यमंत्री के आने से पहले अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

Sun, 06 Dec 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एयरपोर्ट से ताजमहल तक वीआईपी रोड पर चलाया गया अभियान
  • मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास समारोह में सोमवार को आगरा आएंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड पर हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास समारोह में सोमवार को आगरा आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला जिस रूट से गुजरेगा, उस पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटवाए दिए हैं। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर टीडीआई मॉल और ताजमहल पूर्वी गेट तक वीआईपी रोड, माल रोड, फतेहाबाद रोड पर बुलडोजर चलाया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने महात्मा गांधी मार्ग से लेकर प्रतापपुरा चौराहा, खेरिया हवाई अड्डे से ईदगाह बस अड्डे, अजीत नगर गेट, अर्जुन नगर, माल रोड, फतेहाबाद रोड, वीआईपी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। 


इस दौरान सड़क किनारे रखे गए 40 खोखे और 20 टिनशेड ध्वस्त किए गए। टीडीआई माल तक की गई मेट्रो की बैरिकेडिंग के कारण संकरे हुए रास्ते को देखते हुए फतेहाबाद रोड के फुटपाथों से अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एके सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर दिनेश बरौनिया व प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी मैदान में तैयारियां तेज

मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास समारोह के लिए पीएसी मैदान में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सीमांकन के बाद मैदान में ही टेंट लगेगा। समारोह में 250 से 300 लोग शामिल हो सकते हैं। सात दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।

पीएसी मैदान में मेट्रो की डिपो बनेगी। यहां 13 हेक्टेयर में पीएसी मैदान में कर्मचारियों के आवास व कार्यालय बने हुए हैं। इनमें कुछ आवास हटाए जाएंगे जबकि कार्यालय दोबारा से अस्थाई ढंग से व्यवस्थित किए जाएंगे। दूसरी तरफ फतेहाबाद रोड पर तीन मेट्रो स्टेशन निर्माण शुरू होगा। यहां टीडीआई मॉल के सामने ताज पूर्वी गेट स्टेशन व एलिवेटेड ट्रैक के लिए पिलर खड़े होंगे। 

शुक्रवार को पिलर के लिए गोल गड्ढों की खोदाई ड्रिलिंग मशीन से शुरू हो गई। करीब चार करोड़ रुपये का काम दो कंपनियों को दो साल में पूरा करना है। ऐसे में समय पर काम पूरा करने के लिए कंपनियों ने आगरा में डेरा डाल रखा है। 

फतेहाबाद रोड पर तोरा पुलिस चौकी के पास यूपीएमआरसी ने कैंप कार्यालय बनाया है। स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नगरायुक्त और उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण के समेत नौ विभागीय की समन्वय समिति ने शुक्रवार को मेट्रो प्रोजेक्ट पर बैठक कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। समिति का गठन आयुक्त अनिल कुमार के निर्देश पर हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें