फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में मेट्रो: बमरौली कटारा में बनेगा एलिवेटेड ट्रैक का ढांचा, रोलिंग गेंट्री क्रेन पहुंची आगरा

Mon, 15 Mar 2021 03:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : @OfficialUPMetro
विज्ञापन

आगरा मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक का ढांचा बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में बनेगा। एलिवेटेड ट्रैक के यू-गार्डर, पियर कैप व अन्य कॉन्क्रीट के निर्माण के लिए सेम इंडिया बिल्टवेल ने दो रोलिंग गेंट्री क्रेन लगाई हैं। ये दोनों क्रेन रेल की पटरियों पर चलती हैं।

विज्ञापन


मेट्रो परियोजना के लिए भारी मशीनों का आगरा पहुंचना शुरू हो गया है। एक तरफ फतेहाबाद रोड पर 6 रिग मशीनों से पाइल खोदाई हो रही है, दूसरी तरफ कास्टिंग यार्ड में अत्याधुनिक रोलिंग क्रेन स्थापित की गई है। मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि क्रेन की चौड़ाई 30 मीटर है। 

दोनों तरफ रेल की पटरियां हैं। इनके ऊपर क्रेन चलती है। क्रेन से भारी कॉन्क्रीट ढांचे उठाए और बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यू गार्डर व पियर कैप निर्माण में गेंट्री क्रेन से मदद मिलेगी। कॉन्क्रीट के ढांचों का निर्माण के लिए विशालकाय सांचे भी मंगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये होती है गेंट्री क्रेन
गेंट्री क्रेन 30 मीटर चौड़ी व 20 मीटर ऊंची होती है। इसे रेल की पटरियों पर चलाकर आगे पीछे सरकाया जाता है। इसका आकार टी-बीम जैसा होता है। इसकी क्षमता 100 टन तक भार धारण करने की है।

पांचवां पिलर तैयार, 234 पाइल भी खोदे
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि शनिवार रात को ट्राइंडेंट होटल के सामने डेडएंड पर पांचवां पिलर खड़ा हो गया है। पांच पिलर और निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा फतेहाबाद रोड पर तीन स्टेशन के लिए 234 पाइल खोदे जा चुके हैं। 11 पाइलों की कैपिंग हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें