फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी की 'महायोजना': 15 अगस्त के बाद जारी होगा मास्टर प्लान-2031 का ड्राफ्ट

Tue, 10 Aug 2021 12:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा महायोजना का ड्राफ्ट तो अगले सप्ताह पेश हो जाएगा लेकिन इसे जनवरी-2022 में ही लागू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 15 अगस्त के बाद आगरा के मास्टर प्लान-2031 का ड्राफ्ट जारी हो जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण ने महायोजना का ड्राफ्ट तैयार कर रही कंपनी से इसे जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं। ड्राफ्ट पर सितंबर तक आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे, इनके आधार पर मास्टर प्लान में बदलाव होंगे। इसके बाद आगरा महायोजना-2031 को बोर्ड से मंजूरी के बाद शासन को भेजा जाएगा। महायोजना में फतेहाबाद रोड पर औद्योगिक एवं खेल गतिविधियों के लिए स्थान तय किए जाएंगे। 

विज्ञापन


एडीए आगरा महायोजना-2031 को पेश करने में 5 माह की देरी कर चुका है। महायोजना 31 मार्च तक पूरी की जानी थी। केंद्र सरकार ने अमृत योजना के तहत शहरों की प्लानिंग के लिए मास्टर प्लान-2031 तैयार कराने के लिए एजेंसियों को काम सौंपा था। एजेंसियां काम समय पर नहीं कर पाईं। यह तब है, जब हर दो दिन बाद आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी इसकी समीक्षा कर रहे हैं। लगातार देरी के कारण मंडलायुक्त ने फटकार लगाई तो अब एडीए ने एजेंसी को अगले सप्ताह तक ड्राफ्ट पेश करने के लिए कहा है।

जनवरी में लागू की जाएगी महायोजना
आगरा महायोजना का ड्राफ्ट तो अगले सप्ताह पेश हो जाएगा लेकिन इसे जनवरी-2022 में ही लागू किया जा सकेगा। महायोजना में प्रमुख सड़कों के दोनों ओर 50 मीटर की व्यावसायिक पट्टी छोड़ी जा सकती है, जिस पर स्ट्रीट वेंडर खड़े होंगे। नजदीक ही हरित पट्टिका होगी। रिहाइशी इलाकों में ज्यादा जगह कॉमर्शियल उपयोग के लिए छोड़ने पर विचार किया गया है। कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण बदलाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर आगरा भी होगा शामिल
फतेहाबाद रोड पर इनर रिंग रोड के पास की जमीन इस मास्टर प्लान में विशेष आकर्षण होगी। खेल गतिविधियों के लिए इसी रोड पर चुना गया है। औद्योगिक के साथ रिहाइशी इलाके भी यहीं पर चिह्नित किए जा रहे हैं। खेल गतिविधियों के लिए लैंड यूज तय होगा। एत्मादपुर मदरा और बुढ़ाना गांव की 612 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा के बसाने की योजना भी मास्टर प्लान का हिस्सा बनाई जा रही है। फतेहाबाद रोड पर 80 हेक्टेयर में मेडिसिटी बसाने के प्रस्ताव के मुताबिक इस रोड पर भू उपयोग तय किया जा रहा है। 

संभावित आबादी के हिसाब से योजना
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि 15 अगस्त के बाद यानी अगले सप्ताह तक हम आगरा महायोजना-2031 का ड्राफ्ट पेश कर देंगे। उसके बाद इस पर सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी। इन पर विचार के बाद ड्राफ्ट में संशोधन होगा। महायोजना-2031 की संभावित आबादी और विकास योजनाओं को देखकर तैयार की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें