फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: पांच दिन की चहल-पहल के बाद लॉकडाउन का सन्नाटा, बंद रहे बाजार

Sun, 19 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे का लॉकडाउन लागू हो गया। इसके चलते फिरोजाबाद के सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। सदर बाजार सहित सभी बाजारों में सन्नाटा दिखा। मेडिकल स्टोर, चिकित्सकों के क्लीनिक खुले रहे। अधिकांश लोग अपने घरों में ही रहे। काम न मिलने से दिहाड़ी मजदूर मायूम होकर घर लौट गए। हाईवे तो खुला रहा, लेकिन शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बैरियर लगा कर मुस्तैद दिखी। जगह-जगह चेकिंग की गई। बिना वजह घर से निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती बरती। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार के निर्देश पर 55 घंटे का लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। शनिवार की सुबह दूध, फल, सब्जी की दुकानें खुली तो लोग सुबह ही आवश्यक वस्तुओं की खरीद कर लाए। मेडिकल स्टोर और प्राइवेट क्लीनिक खुले रहे। चूड़ी के कारखानों में भी काम चालू रहा, लेकिन श्रमिकों की कमी महसूस हुई। 


सदर बाजार, चूड़ी बाजार गली बौहरान, इमामबाडा, परचून बाजार बजरिया, काठ बाजार, रामलीला का बाजार के साथ-साथ हाजीपुरा और जाटवपुरी के बाजार बंद रहे। कोटला रोड, जलेसर रोड का बाजार भी बंद दिखाई दिया। चाय-पान की दुकानें भी बंद रही। सुबह नाश्ते की दुकानें भी नहीं खुली। जलेसर रोड, आसफाबाद, जाटवपुरी चौराहा, सदर बाजार घंटाघर, सुभाष तिराहा, विवेकानंद चौराहा, मीरा चौराहा पर पुलिस बैरियर लगा कर चेकिंग कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क वालों का कटा चालान

सदर बाजार में बिना कारण घर से निकले लोगों को पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने चिकित्सक का पर्चा दिखा कर पुलिस से बचने की कोशिश की। स्टेशन रोड पर भी ऐसी स्थिति नजर आई। बिना मास्क लगा कर घूम रहे लोगों का पुलिस ने चालान काटा। दो पहिया वाहन पर दो लोगों के बैठे होने पर भी चालान काटे गए। क्लब चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे। 

घंटाघर पर चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप 

दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष डा. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सदर बाजार में घंटाघर पर चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान किया गया। जो लोग चिकित्सक को दिखा कर लौट रहे थे या जा रहे थे उन्हें भी परेशान किया गया। लोगों ने चिकित्सकों के पर्चे दिखाए फिर भी नहीं माने। 

चालान काटने की धमकी देकर पैसा वसूला गया। मोहल्ला नाला निवासी मोहम्मद नईम ने कहा कि वह मोपेड से सदर बाजार स्थित चिकित्सक को दिखाने आए थे। डाक्टर का पर्चा दिखाए तब भी पुलिस वाले नहीं माने। चालान काटने की धमकी देकर सौ रुपये ले लिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें