फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस की तरह चलेंगी आगरा-झांसी की चार पैसेंजर ट्रेन, देखें आगरा में रुकने वाली गाड़ियों की सूची

Thu, 22 Oct 2020 05:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

स्पेशल और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के साथ ही रेलवे पैसेंजर, डेमू और मेमू ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे में आगरा से झांसी के बीच चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन मेल एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा।  
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मंडल से दो जोड़ी आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर ट्रेन मेल के रूप में संचालित होंगी। इनमें 51815 झांसी से आगरा कैंट, 51816 आगरा कैंट से झांसी व 51831 झांसी से आगरा कैंट व 51832 आगरा कैंट से झांसी नियमित ट्रेनों को मंजूरी दी गई है। रेल अधिकारियों ने बताया कि इन ट्रेनों में भी जनरल सीट नहीं होंगी। रिजर्वेशन कराने के बाद ही यात्रा की जा सकेगी। 
विज्ञापन


रेलवे ने संक्रमण के दौरान एक जून से स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें अधिकांश ट्रेनें लंबी दूरी की हैं। अभी तक इंटरसिटी भी गिनी चुनी चलाई गई हैं। अब पैसेंजर, डेमू व मेमू ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने की तैयारी है। एक नवंबर से इसकी घोषणा की जा सकती है। हर रीजन को छोटी दूरी की यात्रा वाली पैसेंजर ट्रेनों को मेल/एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने को डिमांड भेजी गई थीं, जिस पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी गई है।


आगरा मंडल से दो जोड़ी आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर ट्रेन मेल के रूप में संचालित होंगी। इनमें 51815 झांसी से आगरा कैंट, 51816 आगरा कैंट से झांसी व 51831 झांसी से आगरा कैंट व 51832 आगरा कैंट से झांसी नियमित ट्रेनों को मंजूरी दी गई है। रेल अधिकारियों ने बताया कि इन ट्रेनों में भी जनरल सीट नहीं होंगी। रिजर्वेशन कराने के बाद ही यात्रा की जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर-निजामुद्दीन-स्पेशल का समय बदला
निजामुद्दीन-मानिकपुर स्पेशल ट्रेन 21 अक्तूबर से आगरा कैंट स्टेशन पर पूर्व निर्धारित समय रात्रि 10.45 बजे आएगी। 10.50 बजे रवाना होगी, लेकिन मानिकपुर से चलकर निजामुद्दीन जाने वाली यह ट्रेन आगरा कैंट पर दोपहर 2.20 बजे आएगी। पूर्व में आगरा कैंटपर इसका समय दोपहर 2.10 बजे का था। 



आगरा में रुकने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनें
बीकानेर-कोलकाता स्पेशल बृहस्पतिवार: आगरा फोर्ट, अछनेरा
कोलकाता-बीकानेर स्पेशल शुक्रवार: आगरा फोर्ट, अछनेरा
सिलाहदह -अजमेर प्रतिदिन: आगरा फोर्ट, अछनेरा
अजमेर- सिलाहदह प्रतिदिन: आगरा फोर्ट, अछनेरा
बांदा टर्मिनस लखनऊ शनिवार : अछनेरा, मथुरा
लखनऊ बांद्रा टर्मिनस रविवार: अछनेरा, मथुरा
वाराणसी-जोधपुर (सोम, बुध, शनि) आगरा फोर्ट, ईदगाह
जोधपुर -वाराणसी (सोम, गुरु शनि) आगरा फोर्ट ईदगाह
वाराणसी जोधपुर बृहस्पतिवार  आगरा फोर्ट, ईदगाह
जोधपुर वाराणसी बुधवार       आगरा फोर्ट, ईदगाह
गांधीधाम-भागलपुर शुक्रवार  अछनेरा, मथुरा
भागलपुर गांधीधाम  सोमवार  अछनेरा, मथुरा
विशाखापत्तनम निजामुद्दीन (सोम, शुक्र) आगरा कैंट
निजामुद्दीन विशाखापत्तनम (बुध, रवि) आगरा कैंट
कोरवा-अमृतसर (मंगल, बुध, शुक्र) आगरा कैंट 
अमृतसर-कोरबा (बृहस्पति, शुक्र, रवि) आगरा कैंट

तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई
अब पैसेंजर को मेल एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है जल्द ही तारीख घोषित की जाएगी। - एसके श्रीवास्तव, वाणिज्य प्रबंधक, आगरा रेल मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें