फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: होटल का किराया मांगा तो मिली धमकी, 9.56 लाख का टैक्स बकाया; दो के खिलाफ मुकदमा

Fri, 06 Nov 2026 10:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शहीद नगर स्थित होटल चाणक्य के किराएदार पर 17 महीने से किराया नहीं देने और करीब 9.56 लाख रुपये का नगर निगम व जलकल कर बकाया रखने का आरोप है। संचालिका ने किराया मांगने पर अभद्रता, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने की शिकायत की है। दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शहीद नगर स्थित होटल चाणक्य को किराए पर लेकर 17 महीने से किराया नहीं देने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। आरोप है कि किराया मांगने पर होटल संचालिका से अभद्रता की गई। मामले में किराएदार रवि कुमार पांडेय और उसके भाई सबी पांडेय पर गाली-गलौज व जातिसूचक टिप्पणी सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता वंदना ने पुलिस आयुक्त और एसीपी सदर से शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 जून, 2025 को होटल चाणक्य रवि कुमार पांडेय को 4.50 लाख रुपये प्रतिमाह किराए पर दिया गया था। अनुबंध में तीन महीने का अग्रिम किराया देना तय था। किराएदार ने केवल 6.75 लाख रुपये दिए जबकि इतनी ही रकम का एक चेक बाउंस हो गया। 17 महीने बीतने के बाद भी बकाया रकम का भुगतान नहीं किया गया।

नगर निगम और जलकल का करीब 9.56 लाख रुपये का कर भी बकाया है। होटल के रखरखाव की जिम्मेदारी किराएदार की थी लेकिन उसने कोई काम नहीं कराया, जिससे होटल की हालत खराब हो गई है। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि यह होटल के किराए का विवाद है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लाइसेंस निरस्त, कर्मचारियों को वेतन नहीं
वस्तु एवं सेवा कर और श्रम विभाग के लाइसेंस भी बकाया भुगतान न होने के कारण निरस्त हो गए हैं। कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। वंदना का आरोप है कि 11 जुलाई की रात रवि पांडेय का भाई सबी पांडेय उनके कमरे में पहुंचा और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और धमकी दी कि कोई पैसा नहीं देंगे। शोर सुनकर होटल कर्मचारी ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें