फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेश पचौरी हत्याकांड: 50 हजार रुपये का इनामी शूटर को बहादुरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में हरेश पचौरी की हत्या 19 दिसंबर को राजपुर चुंगी चौराहे पर कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद सचिन कंजा फरार चल रहा था। उस पर आगरा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दस्तावेज लेखक एवं प्रॉपर्टी डीलर हरेश पचौरी की हत्या में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी शूटर आकाश को बहादुरगढ़ पुलिस ने रविवार सुबह तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसने हरेश की हत्या की सुपारी ली थी। हत्याकांड के मास्टरमाइंड बीपी मुद्गल को आगरा पुलिस नहीं पकड़ पाई थी। उसने भी कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस का कहना है कि कंजा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ पुलिस ने आकाश निवासी शमसाबाद आगरा को आसौदा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में कुबूल किया कि 19 दिसंबर को राजपुर चुंगी पर हरेश पचौरी की हत्या की थी। बीपी ने हरेश के 1.80 करोड़ रुपये हड़प लिए थे। इसके बाद आगरा और मथुरा की लगभग 20 करोड़ की जमीनों पर उसका हरेश से विवाद हुआ था। हत्या के बाद वह हरियाणा भाग आया था। इस मामले में मुख्य शूटर सचिन कंजा अभी फरार है। 

Trending Videos
विज्ञापन

मुख्य शूटर है फरार

हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मुख्य शूटर सचिन कंजा को पकड़ने में आगरा पुलिस नाकाम रही। उसकी तलाश में पांच टीमें लगाई थीं। इसके बावजूद 15 दिन में उसका सुराग तक नहीं लग पाया। सचिन कंजा ने आगरा में गिरोह खड़ा कर लिया है। इसमें कई शूटर हैं। 

हरेश पचौरी हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस के सामने यह जानकारी आई कि इस गिरोह ने एक और व्यक्ति की सुपारी ले रखी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने जो पांच टीमें लगाई थीं, वे आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, दिल्ली, फरीदाबाद गईं लेकिन उसे पकड़ नहीं पाईं।

संबंधित खबर- हरेश पचौरी हत्याकांड: पुलिस पर नहीं भरोसा, पीड़ित परिवार ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

हरेश पचौरी का परिवार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन तक कर चुका है। इन लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। इसी कारण से गिरफ्तारी नहीं की। मास्टरमाइंड बीपी ने मारपीट के पुराने मामले में सरेंडर किया था। सचिन कंजा तमंचे के साथ पकड़ा गया है। दोनों से ही आगरा पुलिस हत्याकांड के बारे में पूछताछ नहीं कर पाई।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि बीपी और कंजा को रिमांड पर लिया जाएगा। दोनों से पूछताछ होगी। हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें